kab aayenge neet ug 2022 admit card kaise kare download yaha dekhe puri janakari



कब आएंगे NEET UG 2022 एडमिट कार्ड? कैसे करें डाउनलोड? यहाँ देखे पूरी जानकारी | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2022 की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने व परीक्षा की दिनांक घोषित होने के बाद सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड का अक्फी बेसब्री से इंतजार कर रहे है | जैसे – जैसे परीक्षा की डेट नजदीक आ रही है वैसे-वैसे सभी आवेदकों की चिंता बढ़ रही है | और कब आएंगे NEET UG 2022 एडमिट कार्ड? कैसे करें डाउनलोड? ये सब जानने के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख व डाउनलोड करने की प्रक्रिया खोज रहे है | SSC भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, देखे दिल्ली पुलिस, GD Constable, MTS, CHSL, CGL सहित अन्य परीक्षाओ की तारीख


7 जुलाई को जारी हो सकते है एडमिट कार्ड


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार स्नातक के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2022 का आयोजन रविवार, 17 जुलाई 2022 को किया जावेगा | और एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले यानी कि 7 जुलाई तक जारी किये जा सकते है | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET UG 2022 का एडमिट कार्ड सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर अपलोड किये जावेंगे | उसके बाद अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड / जन्मतिथि की सहायता नीट युजी 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे | अग्निवीर SSR 2800 पदों के लिए आवेदन 15 जुलाई से शुरू जाने योग्यता आवेदन प्रक्रिया

देशभर के 543 एवं विदेश के 14 शहरों में आयोजित होगी परीक्षा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने स्नातक के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है | और नीट युजी 2022 एडमिट कार्ड जारी करने से सम्बंधित तारीख व समय की किसी भी समय घोषणा हो सकती है | एनटीए से मिले आंकड़ो के अनुसार इस परीक्षा के लिए 18 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है | और इन सभी कैंडिडेट्स की परीक्षा देशभर के 543 एवं विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी | आवेदक निचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो कर आसानी से NEET UG 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है | टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू देखे योग्यता आयु सीमा 2.17 लाख मिलेगी सैलरी

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाए |
  • होम पेज पर पर उपलब्ध ‘NEET UG 2022 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करे |
  • अब यहाँ आप अपने एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट कर देवे |
  • NEET UG 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा |
  • परीक्षा उपयोग के लिए आप इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले सकते है |